आगरालीक्स… आगरा की मिनी सरकार चुनने के लिए आज बुधवार सुबह से मतदान होगा, जाने मेयर प्रत्याशियों के बारे में, जिन्हें आप चुनने जा रहे हैं।
नाम: दिगंबर सिंह बसपा प्रत्याशी
शैक्षिक योग्यता : परास्नातक
चल संपत्ति: कुल कीमत 82.60 लाख रुपये
नगद : खुद के पास 90 हजार, पत्नी नीलू के पास 72 हजार, बेटी आकांक्षा के पास 12300, बेटे उत्कर्ष के पास 7250 रुपये,
बैंक में : खुद के पास 1969321 रुपये, पत्नी के पास 753262 रुपये, बेटी 13723, बेटा 6312 रुपये
एलआइसी : 1336148 रुपये, पत्नी के पास 467423 रुपये
वाहन : खुद के पास दस लाख की कार, पत्नी के पास 15 लाख की कार
जेवरात : खुद के पास 120 ग्राम सोना तीन लाख 60 हजार, पत्नी के पास आधा किग्रा सोना 15 लाख रुपये का, दो किलो चांदी 80 हजार रुपये की।
हथियार : खुद व पत्नी के पास हैं, इनकी कुल कीमत 2.20 लाख रुपये है
अचल संपत्ति : खुद व पत्नी के पास जमीन है। खुद के पास मकान है। इसकी कुल कीमत सात करोड़ रुपये है।
नवीन जैन, भाजपा प्रत्याशी
शैक्षिक योग्यता : स्नातक
चल संपत्तियां : 3.79 अरब रुपये
नगद : खुद के पास 8.36 लाख, पत्नी रेनू के पास 5.67 लाख रुपये, आश्रितों के पास 21 लाख रुपये
बैंक व वित्तीय संस्थानों में : 1.12 करोड़, पत्नी के पास 53 लाख, आश्रितों के पास 73 लाख रुपये
एलआइसी व अन्य : खुद के पास एक करोड़ व पत्नी के पास 27 लाख रुपये
जेवरात, अन्य परिसंपत्तियां : तीन अरब रुपये (खुद, पत्नी व आश्रितों के पास मिलाकर)
अचल संपत्ति : कुल कीमत 30 करोड़ रुपये है। खुद व पत्नी व आश्रितों के पास आवास, दुकानें व प्लाट हैं।
नाम: राहुल चतुर्वेदी, सपा प्रत्याशी
शैक्षिक योग्यता: एलएलबी
चल संपत्ति : कुल 58.64 लाख रुपये
राहुल के पास 100 ग्राम सोना 2.40 लाख रुपये, पत्नी के पास 300 ग्राम सोना 7.20 लाख रुपये व एक किग्रा चांदी कीमत चालीस हजार रुपये
हथियार : खुद के पास दोनाली बंदूक, रायफल, पिस्टल है।
पत्नी के नाम : विभिन्न बैंक में 3.37 लाख रुपये जमा हैं।
अचल संपत्ति : खुद के नाम लड़ामदा, ताजनगरी फेस प्रथम व शाहगंज कॉलोनी में पैतृक आवास हैं, मथुरा में भी जमीन है। इन सबकी कुल कीमत 2.16 करोड़ रुपये है। राहुल के नाम लाखों रुपये का लोन भी है।
नाम : विनोद बंसल, कांग्रेस प्रत्याशी
शैक्षिक योग्यता : परास्नातक
चल संपत्ति : कुल 42.36 लाख रुपये
नगद : खुद के पास 1.38 लाख, पत्नी के पास दो लाख रुपये
बैंक व वित्तीय संस्थानों में : खुद के पास 17107 रुपये, पत्नी के पास करीब डेढ़ लाख रुपये
एलआइसी सहित अन्य : खुद के पास 15 लाख, पत्नी के पास छह लाख रुपये
चल संपत्ति : आवासीय मकान व जमीन खुद व पत्नी के नाम हैं। इसकी कुल कीमत 2.17 करोड़ रुपये है।
ये रहेगा ईवीएम में मेयर प्रत्याशियों का क्रम
1 दिगंबर सिंह धाकरे बसपा प्रत्याशी
2 नवीन जैन भाजपा प्रत्याशी
3 राजेश गुप्ता आम आदमी प्रत्याशी
4 राहुल चतुर्वेदी सपा प्रत्याशी
5 लोचन चौधरी लोकदल प्रत्याशी
6 विनोद बंसल कांग्रेस प्रत्याशी
निर्दलीय प्रत्याशी
7 हरीश उर्फ हरीश चंद भारती
8 अशोक
9 चौधरी बशीर
10 महावीर
11 महेश कुमार चौधरी
12 विमल
13 सुमन श्रीवास्तव
14 नोटा नन आॅफ द अबव