आगरालीक्स… बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे ने मतदाताओं से वोट की अपील की है।
मेरे प्रिय आगरा वासियो
मेरे रग रग में समाजसेवा है, सालों से कई संस्थाओं से जुडकर समाज सेवा करते हुए मुझे एहसास हुआ कि काम बहुत अधिक है और सीमित संसाधन हैं, सोचने लगा कि जो काम हम कर रहे हैं वह नगर निगम के बाएं हाथ का खेल है। यहां से मैने राजनीति में जाने का मन बनाया, मुझे समर्थन मिला और आशीर्वाद भी , मेयर की टिकट मिली, नामांकन किया। इसके बाद से दिन रात शहर के कोने कोने तक गया, जिन लोगों तक नहीं पहुंच सका, उनके साथ सोशल मीडिया फेसबुक लाइव के माध्यम से आवाज पहुंचाने का काम किया। यह भरोसा दिलाया कि इस बार आप एक अच्छे प्रत्याशी को मेयर बनाएं, जो शहर के बारे में सोचता है और जो वह कहता है वह करके भी दिखाता था। पुराने अनुभव अच्छे नहीं हैं, इसलिए भरोसा जीतना मुश्किल है, जिनसे मैं मिला, उन्होंने दिल खोलकर कहा कि हमें बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे पर पूरा भरोसा है।
आपके भरोसे पर खरा उतरना है, मेरे के लिए आपके एक एक वोट की कीमत है। शहर के विकास के लिए मुझे आपका वोट चाहिए। सुबह घर से पोलिंग बूथ तक जाएं, अपने परिजनों और पडोसियों को भी साथ ले जाएं। बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे को ईवीएम में नंबर एक का बटन दबाकर विजयी बनाएं। यह आप सभी का मुझ पर भरोसा ही है कि मुझे ईवीएम में पहला नंबर मिला है, मतगणना में भी पहले नंबर पर पहुंचाना है। मेरी बुजुर्गों, माता, बहनो और युवाओं से हाथ जोडकर अपील है कि नंबर एक का बटन दबाकर बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे को विजयी बनाएं।