आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट कर हत्या के मामले में डिजिटल साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने लगाई चार्जशीट, एक तरफा प्यार में साथी ने हत्या करने के बाद सिर झरना नाले में फेंका था। ( Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case )
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र के पार्वती विहार गली नंबर एक टेढ़ी बगिया की रहने वाली 25 साल की मिंकी शर्मा संजय प्लेस मारुति प्लाजा स्थित दिविशा टेक्नोलॉजी में एचआर मैनेजर थी, इसी कंपनी में उसके साथ ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी विनय राजपूत कंप्यूटर आपरेटर था। 23 जनवरी को मिंकी शर्मा का शव बोरे में जवाहर पुल पर मिला था, उसका सिर नहीं था। मिंकी शर्मा के परिजनों ने कपड़े और नेल पॉलिश से मिंकी शर्मा की पहचान की थी।
पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य को सुबूत बनाते हुए लगाई चार्जशीट
डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास के अनुसार, इस मामले में जांच में मिंकी शर्मा 23 जनवरी को स्कूटी लेकर अपने घर से खरीदारी के लिए निकली थी, मिंकी शर्मा की लास्ट लॉकेशन मारुति प्लाजा स्थित आफिस में आई थी लेकिन उस दिन आफिस की छुटटी थी, और विनय राजपूत की भी लोकेशन भी सुबह 10 से रात 10.30 बजे तक आफिस में ही थी। कॉल डिटेल भी मिली है, विनय राजपूत आफिस से मिंकी शर्मा के शव को बोरे में रखकर मिंकी शर्मा की स्कूटी से ही झरना नाले में फेंकने के लिए निकला था लेकिन जवाहर पुल पर स्कूटी अनियंत्रित होने से बोरा गिर गया।
इसके सीसीटीवी साक्ष्य मिले हैं, विनज राजपूत की लोकेशन भी इसी रास्ते पर मिली है। सिर झरना नाले में फेंका था लेकिन मिला नहीं। फोरेंसिक टीम द्वारा आफिस से साक्ष्य जुटाए गए, खून भी मिला था उसके सैंपल लिए गए थे, खून के सैंपल का मिलान मिकी शर्मा से हुआ है। पुलिस ने चार्जशीट में डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं, साथ ही कड़ी से कड़ी को जोड़ा है। मिंकी शर्मा की शिनाख्त के वैज्ञानिक सुबूत के लिए डीएनए का मिलान माता पिता से कराने के लिए सैंपल भेजे गए थे अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है।