आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से इन्कार कर दिया, वह थाने पहुंच गई। मंदिर में युवक ने गर्ल फ्रेंड से शादी कर ली।
आगरा के मलपुरा क्षेत्र की युवती के एक युवक से प्रेम संबंध थे, युवती अपने ब्वाय फ्रेंड से शादी करने के लिए कह रही थी लेकिन युवक और उसके परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर युवती थाना मलपुरा पहुंच गई, पुलिस के पास पहुंचते ही मामला बदल गया, युवक के परिजनों में खलबली मच गई। ( Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry )
पंचायत में शादी करने का निर्णय, मंदिर में हुई शादी
इस मामले में पंचायत बुलाई गई, युवती पक्ष की तरफ से कहा गया कि युवक से उसके प्रेम संबंध हैं लेकिन वह शादी नहीं कर रहा है। इस पर युवक पक्ष से भी जानकारी ली गई। पंचायत में दोनों के शादी करने का निर्णय हुआ। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई, रीति रिवाज के साथ शादी हुई। युवक अपनी गर्ल फ्रेंड को शादी करने के बाद अपने साथ अपने घर ले गया।