Friday , 24 April 2026
Home आगरा Agra News : Coconut Water Becomes First Choice This Summer; Prices Rise
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Coconut Water Becomes First Choice This Summer; Prices Rise

38

आगरालीक्स…गर्मी में नारियल पानी ने खाए भाव, अब हर घूंट की कीमत 70 रुपये, 90 भी पहुंच सकते हैं दाम, लस्सी और शिकंजी भी इतराए

आगरा में तापमान बढ़ते ही नारियल पानी के भाव में तेजी आ गई है। कुछ दिनों पहले तक 50 रुपये नग मिलने वाला नारियल पानी 70 रुपये में मिल रहा हैं। वहीं कारोबारियों का कहना है कि अभी तो यह शुरूआत है। आने वाले दिनों में नारियल नग की कीमत 90 रुपये प्रति नग भी पहुंच सकती है।

आगरा में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सबसे ज्यादा नारियल पानी का सहारा ले रहे हैं। कभी दक्षित भारत की शान कहलाने वाला नारियल पानी पिछले कुछ सालों में ही आगरा का नंबर वन पेय पदार्थ बन गया है। कारण है इसके स्वास्थ्य लाभ, जो अब आम जनता को भी पता हैं।

नारियल पानी न केवल शरीर की प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है, और यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। लेकिन अब यह सस्ता सौदा आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है, क्योंकि हाल ही में नारियल पानी की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं।

जो नारियल मार्च के महीने तक 50 रुपये का मिल रहा था, वही अब 65 और 70 रुपये में बिक रहा है। आने वाले महीने मई और जून में यह कीमत 90 रुपये तक जा सकती है।

दयालबाग में नारियल की ढकेल लगाने वाले व्यापारी अशोक ने बताया कि ओखला मंडी में नारियल पानी की कीमत अब 65 रुपये प्रति नारियल है, जो पहले 50 रुपये था। वहीं पालीवाल पार्क बाल विहार में स्टाल लगाने वाले एक व्यापारी ने बताया कि मई और जून में नारियल पानी की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

कीमतों में उछाल का असल कारण क्या है?
बताया जा रहा है कि दिल्ली और आगरा में नारियल की आपूर्ति केवल दक्षिण भारत से होती है। फिलहाल, वहां से नारियल की आपूर्ति कम हो रही है, और वहां से आने वाली गाड़ियों का किराया भी बढ़ गया है। जिससे नारियल पानी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है। जैसे-जैसे नारियल पानी की मांग बढ़ेगी, इसकी कीमतों में भी उतना ही उछाल आएगा।

लस्सी, शिकंजी की भी डिमांड बढ़ी
इधर पिछले कुछ दिनों में अचानक बढ़े तापमान का असर यह है कि लगभग सभी शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ी है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने से पता लगता है कि लस्सी और शिकंजी की स्टॉल्स पर भी काफी लोग रूक रहे हैं। नारियल पानी के बाद दूसरे नंबर पर शिकंजी और तीसरे पर लस्सी पसंद की जा रही है। दूसरे ठंडे पेय पदार्थ भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Driver Arrested in Case of Youth’s Death in Sindhi Bazaar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिंधी बाजार में ठेल लगाने वाले युवक को कार चालक...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Massive Fire Breaks Out at Closed Cold Storage in Agra; Fire Brigade Brings It Under Control…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बंद कोल्ड स्टोरेज को किया जा रहा था ध्वस्त. गैस...

आगरा

Agra Live News: Cold water made available to passengers at railway stations…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी ने हर किसी को बेहाल किया हुआ है लेकिन कुछ संस्थाएं...

आगरा

Agra News: Fire Service Conducts Mock Drill at Pushpanjali Hospital in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पुष्पां​जलि हॉस्पिटल में हुई फायर सर्विस की मॉकड्रिल. हॉस्पिटल के...

error: Content is protected !!