नई दिल्लीलीक्स…आप नेता और सांसद राघव चड्ढा भाजपा में शामिल. हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल सहित सात आम आदमी पार्टी के नेता और हुए शामिल
कई दिन की उथल पुथल के बाद आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही वो भाजपा में शामिल हो गए हैं. राघव के अलावा दीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रजीत सिंह साहनी, राजिंदर गुप्ता और दिल्ली से आप की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल भी भाजपा में शामिल हो गई हें.एक्स पर दी जानकारी
राघव चड्ढा ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, आज संविधान के प्रावधानों के तहत यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है. आप के दो तिहाई से अधिक राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं. कुल सात सांसदों ने इस विलय संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए. इन दस्तावेजों को राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया. तीन सांसदों ने व्यक्तिगत रूप से ये हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे.