आगरालीक्स…इस फोटो को देखें और अपनी राय दीजिए..आगरा में एक स्कूल के गेट के सामने सड़क धंस गई और गहरा गड्ढा हो गया है…..लोगों ने बताया एक साल पहले ही बनी है यह सड़क
आगरा के बालाजी पुरम स्थित जीएल पब्लिक स्कूल के गेट के सामने एक गहरा गड्ढा हो गया है. सड़क धंसकर गड्ढे में बदल गई हे. भाजपा नेता केके भारद्वाज ने बताया कि इसके कारण स्कूली छात्र-छात्रा एवं राहगीर कभी भी हादसे के शिकार हो सकते हैं।उन्होंने बताया कि बालाजीपुरम में इस रोड पर 2009 में सीवर लाइन डाली गई थी और उसके बाद 2009 में ही नगर निगम द्वारा सड़क का निर्माण हुआ था। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद वर्ष 2018 में फिर से इस सड़क का निर्माण हुआ था। वर्ष 2021-22 में गंगाजल की पाइपलाइन डाली गई थी और पिछले साल 2025 अक्टूबर में फिर से इस सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा हुआ था.