आगरालीक्स…Agra News: आगरा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद गर्ल फ्रेंड से मिलने आए युवक को पकड़ा, पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई लगाई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र की रहने वाली युवती की दोस्ती बागपत के रहने वाले युवक से इंस्टाग्राम से हुई थी, दोनों के बीच बात होने लगी। सोमवार को युवती से मिलने के लिए युवक अपने दोस्त के साथ कार से उसके गांव पहुंच गया। सुबह छह बजे के करीब युवक अपने दोस्त के साथ गांव पहुंचे। ( Agra Live News: Man beaten by girlfriend family members in Agra)
युवती से बात करने पर हुआ शक, लगाई जमकर पिटाई
युवक गांव पहुंचने के बाद युवती के घर पहुंच गया और युवती से बात करने लगा। इस पर युवती के परिजनों को शक हो गया उन्होंने युवक को पकड़ लिया। युवक को पेड़ से बांध दिया और पिटाई लगाने लगे, गांव के लोगों ने एक के बाद एक जमकर युवक की पिटाई लगाई। जबकि उसके साथ आए युवक से कुछ नहीं कहा। पुलिस पहुंच गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।