आगरालीक्स…Agra News: हाईवे पर दौड़ती स्लीपर बस में युवती और महिला से छेड़छाड़ कर रहे चार युवकों को आगरा पुलिस ने किया अरेस्ट, नामनेर चौराहे पर स्लीपर बस को पुलिस ने रुकवाया, युवती ने जिन युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगाए थे उन्हें अरेस्ट कर लिया। ( Agra Live News: Four arrested for molesting woman in sleeper bus in Agra)
कानपुर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में युवती यात्रा कर रही थी, युवती ने एक्स पर पोस्ट की, इसमें लिखा कि वह जिस स्लीपर बस में यात्रा कर रही है उस बस में यात्रा कर रहे युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, विरोध करने पर मारपीट की, एक महिला के साथ भी छेड़छाड़ की गई। युवती ने एक्स पर पोस्ट किया, स्लीपर बस को आगरा होते हुए जाना था, आगरा पुलिस सक्रिय हो गई।
नामनेर पर स्लीपर बस को रुकवाया, चार युवक किए अरेस्ट
स्लीपर बस जैसे ही नामनेर चौराहे पर पहुंची, वहां पहले से तैनात रकाबगंज थाने की पुलिस ने बस को रुकवा दिया। युवती ने जिन चार युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगाए उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। युवक अहमदाबाद जा रहे थे।