Friday , 19 June 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: FIR Lodge in DPS, Agra 10th Student clash case
बिगलीक्स

Agra Live News: FIR Lodge in DPS, Agra 10th Student clash case

326

आगरालीक्स Agra News: आगरा के डीपीएस में 10 वीं के छात्र के साथी छात्र के पंच मारने से दांत और जबड़ा टूटने पर मुकदमा दर्ज, जानें किस धारा में दर्ज किया गया मुकदमा। ( Agra Live News: FIR Lodge in DPS, Agra 10th Student clash case )


आगरा के डीपीएस में जयपुर हाउस के रहने वाले मोबाइल कारोबारी का बेटा कक्षा 10 वीं का छात्र है। शनिवार यानी 25 अप्रैल की सुबह डीपीएस स्कूल में 10 वीं छात्रों में मारपीट हो गई, इससे मोबाइल कारोबारी के बेटे के दांत टूट गए। कारोबारी का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने सुबह 7 बजे फोन कर बताया कि स्कूल आ जाइए, आपके बच्चे के चोट लगी है, कारोबारी मामूली चोट समझते हुए स्कूल पहुंचे तो वहां उनके बेटे के मुंह से खून निकल रहा था और वह अकेला बैठा हुआ था। आरोप है कि करीब एक घंटे तक उनका बेटा दर्द से कराहता रहा स्कूल प्रबंधन ने इलाज नहीं कराया। प्रिंसिपल भी उनसे नहीं मिली।
जांच समिति गठित करने के साथ सीसीटीवी तलब
इस मामले में सोमवार को पीड़ित छात्र के पिता डीएम मनीष बंसल ने मिले, उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। डीएम मनीष बंसल ने इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल की सीसीटीवी रिकॉडिंग भी तलब की है।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में 10 वीं के छात्र के पिता मोबाइल कारोबारी की तहरीर पर मारपीट करने के आरोप में कक्षा 10 वीं के छात्र के खिलाफ थाना सिकंदरा में बीएनएस की धारा 115 (2) और 117 (2) में मुकदमा दर्ज किया गया।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 117(2) स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने से से संबंधित है। इसमें यदि कोई व्यक्ति किसी को जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाता है (जैसे हड्डी तोड़ना, अंग भंग करना), तो उसे 7 साल तक की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है। यह एक संज्ञेय अपराध है, जिसमें पुलिस बिना वारंट गिरफ्तार कर सकती है।
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) स्वेच्छा से चोट पहुंचाने से संबंधित है। इस धारा के तहत, यदि कोई व्यक्ति किसी को जानबूझकर चोट पहुंचाता है, तो उसे 1 साल तक की जेल, 10 हजार रुपये तक का जुर्माना, या दोनों की सजा हो सकती है।

आरोप बेटे ने लिखकर बताया मुझे कई पंच मारे और मैं बेसुध हो गया
तहरीर में कहा है कि मेरा बेटा डीपीएस शास्त्रीपुरम का 10 वीं का छात्र है, 25 अप्रैल को बेटा स्कूल गया था मुझे सूचना मिली कि 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने गंभीर रूप से मारा है। जिससे मेरे बच्चे के तीन दांत जड़ से अलग हो गए और उसके जबड़े में फ्रैक्चर है। बेटे को बोलने में भी काफी दिक्कत हो रही है। वह मनोवैज्ञानिक रूप से संतुलित नहीं है। बेटे का उपचार यथार्थ हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बेटा तीन महीने तक कुछा भी खा नहीं सकता है। जिसके कारण उसकी शिक्षा और भविष्य दोनों खतरे में है। मेरे बच्चे ने ​मुझे लिखकर बताया है कि मुझे कई पंच मारे और मैं बेसुध हो गया। मेरा बच्चा स्कूल जाने से डर रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Businessman & his son died in road accident on Yamuna Express way Baldev Mathura

आगरालीक्स….Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Medicity develop in 60 hectare near Inner Ring road Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ग्रेटर आगरा में 60 हेक्टेयर में मेडिसिटी...

error: Content is protected !!