आगरालीक्स…फिल्में जो किसी थैरेपी की तरह हैं, हो सकता है आपमें से कई लोगों ने देखी हों लेकिन अगर अब तक नहीं देखीं तो अपना परसेप्शन चेंज करें
आगरा में हम में से कई लोग हर दिन सोचते हैं कि वो हैं क्या हैं और उन्होंने अब तक किया ही क्या है। इस वजह से कई बार तनाव में भी आ जाते हैं। कुछ फिल्में हैं जो आपको सोचने का नया परसेप्शन दे सकती हैं। ऐसा बिलकुल नहीं है कि इन फिल्मों से आपकी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी लेकिन इतना जरूर है कि ये फिल्में आपको अपनी अहमियत का अहसास कराएंगी। आपमें से कई लोगों ने ये फिल्में पहले से ही देख रखी होंगी लेकिन अगर अब तक आपने यह फिल्में नहीं देखी हैं तो आगरालीक्स के मनोरंजन क्रम में अपना परसेप्शन चेंज करें। लंच बॉक्स : ईला एक सिंपल हाउस वर्किंग वाइफ जो रोज अच्छा खाना बनाकर अपने पति को इंप्रेस करना चाहती है लेकिन एक दिन वो लंच बॉक्स गलती से एक मिडिल एज गवर्मेंट एंपलाइ के पास पहुंच जाता है। इसमें इरफान खान और निमरत कौर ने बहुत ही शानदार अदाकारी की है।पीकू : 'पीकू' में दो खास किरदारों के बारे में काफी चर्चाएं सुनी हैं. पहली तो पीकू यानि दीपिका पादुकोण खुद और दूसरी पीकू के पिता यानी उसके बाबा अमिताभ बच्चन। इनके अलावा एक और खास चरित्र है फिल्म में जिसको देख आपके होठों की मुस्कान और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और वह है राणा यानि इरफान खान।
द परसूट्स आफ हैप्पीनेस :'द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस' 2006 में आई क्रिस गार्डनर के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक अमेरिकी फिल्म है, जिसमें विल स्मिथ ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक संघर्षशील सेल्समैन की कहानी है जो बेघर होने के बावजूद अपने बेटे की कस्टडी संभालता है और ब्रोकरेज फर्म में बिना वेतन के इंटर्नशिप कर सफलता हासिल करता है। यह फिल्म दृढ़ संकल्प, अटूट आशा और सपनों को कभी न छोड़ने का संदेश देती है।
अ साइलेंट वाइस : 'अ साइलेंट वॉइस' 2016 की एक प्रसिद्ध जापानी एनिमेटेड (एनीमेटिड) फिल्म है, जो बहरी लड़की शोको निशिमिया और उसे परेशान करने वाले लड़के शोया इशिदा की कहानी है। पश्चाताप, माफी, दोस्ती और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर बनी यह भावुक फिल्म क्योटो एनिमेशन द्वारा निर्मित और नाओको यामादा द्वारा निर्देशित है।
- Agra Cinema
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : In this series on entertainment
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Best Picture Halls in Agra
- Entertainment in Agra
- let's discover some excellent films
- Movie Theaters in Agra
- Movies in Agra
- today news
- Top Movie Theaters in Agra