आगरालीक्स….आगरा के नामचीन इंजीनियरिंग कॉलेज का बीटेक का फाइनल ईयर का छात्र हॉस्टल के कमरे में मृत मिला है। कॉलेज में छात्रों का हंगामा।
शुक्रवार को हिंदुस्तान कॉलेज के बीटेक फाइनल ईयर का छात्र प्रियांशु पटेल पुत्र संतसरन ने सीनियर बॉयज़ हॉस्टल में की मृत मिला।वह हॉस्टल के रूम न. 404 में अकेला रहता था । कमरे में प्रियांशु फंदे से लटका मिला। कमरे से सुसाइड नोट नही मिला है।
छात्रों का हंगामा
प्रियांशु पटेल चौबेपुर, कानपुर के रहने वाला था, हिंदुस्तान कॉलेज से बीटेक फाइनल ईयर का छात्र हॉस्टल में अकेला रह रहा था। छात्रों ने कॉलेज में हंगामा किया। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम को लेकर पहुंची। कॉलेज प्रशासन भी पहुंचा। परिजनों के आने का इंतजार।