आगरालीक्स… आगरा में सेना भर्ती में दौड में पहले नंबर पर रहे युवक को रिजेक्ट कर दिया गया, युवक अंडरवीयर में दौड रहा था, उसने बनियान और टीशर्ट नहीं पहन रखी थी। सेना भर्ती नियमों के अनुसार शॉर्ट और टीशर्ट व बनियान में ही दौड में शामिल हो सकते हैं।
आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में सेना भर्ती चल रही है। शनिवार को दूसरे दिन तहसील छाता, मथुरा और हाथरस के युवकों को बुलाया गया था। रात में ही युवक पहुंच गए। सेना भर्ती के लिए 10200 युवक पहुंचे। रजिस्ट्रेशन के बाद हाइट टेस्ट हुआ, इसमें 10200 में से 6000 युवक ही पास हुए। इसके बाद दौड आयोजित की गई।
दौड में अव्वल, इसके बाद भी रिजेक्ट
मांट निवासी पंकज दौड में पहले नंबर पर रहा लेकिन उसे बाहर कर दिया गया। सेना भर्ती अधिकारी का मीडिया से कहना है कि मानकों के तहत नेकर और टीशर्ट व बनियान में ही दौड में शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान नियमों के बारे में बताया जाता है, दौड शुरू होने से पहले भी माइक के माध्यम से नियमों की जानकारी दी जाती है। इसके बाद भी कुछ युवक अंडरवीयर में दौड में शामिल हुए, इन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।
आधार कार्ड न होने पर निकाले बाहर
सेना भर्ती में ग्राउंड में प्रवेश के बाद बाहर जाने की अनुमति नहीं है, ऐसे में तमाम युवक आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। इन्हें भर्ती में शामिल नहीं होने दिया जा रहा है।
इंजेक्शन और टेबलेट ले रहे युवक
दौड के लिए स्टेमिना बढाने के लिए युवक स्टेरॉयड के इंजेक्शन और टेबलेट ले रहे हैं, एक स्कूल में सेना भर्ती के लिए आये युवकों ने उत्पात मचाया था, यहां से इंजेक्शन मिले हैं। इसके बाद से सख्ती कर दी गई है। ऐसे युवकों पर नजर रखी जा रही है।
दलालों पर नजर रखने के लिए अलग से टीम बनाई गई हैं।