आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर चली पेट्रोल और डीजल के 10 से 12 रुपये महंगे होने की चर्चा. आदेश का लैटर भी हुआ जारी…जानिए सच्चाई
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक आदेश में दावा किया गया है कि यह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः ₹10 और ₹12.50 की वृद्धि की गई है. हालांकि जल्द ही इसकी सच्चाई भी सामने आ गई. जारी किए गए आदेश को पूरी तरह से फेक बताया गया है. भारत सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी आदेश की कॉपी को शेयर करने से पहले उसकी पुष्ठि कर लें.