आगरालीक्स…आगरा के श्रेय अग्रवाल और अलंकृता गर्ग ने किया 12वीं में तो 10वीं में आंशी और सात्विक पाठक ने किया टॉप. जानें आगरा में सीआईएससीई टॉपर्स की सूची…
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की आईसीएसई कक्षा 10 और आईएससी यानी 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया, आगरा में सीआईएससीई के 18 स्कूल हैं, इसमें करीब आठ हजार छात्र हैं इनका रिजल्ट घोषित किया गया है. इस बार आईसीएसई (10वीं) में 99.18 प्रतिशत रिजल्ट रहा तो वहीं आईएससी (12वीं) में 99.13 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी. 12वीं में श्रेय अग्रवाल सेंट कानरेडस और अलंकृता गर्ग सेंट पैट्रिक्स कॉलेज 99.25 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर रहे. वहीं 10वीं में 99 प्रतिशत अंक के साथ आंशी और सात्विक पाठक्प ने टॉप किया है. परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल छा गया. स्टूडेंट्स अपने टीचर्स का आशीर्वाद लिया और फैमिली व दोस्तों के साथ मिठाई खिलाकर खुशी मनाई.आईएससी (12वीं) के टॉपर्स
प्रथम स्थान
99.25 प्रतिशत— श्रेय अग्रवाल, सेंट कॉनरेड स्कूल
99.25 प्रतिशत— अलंकृता गर्ग, सेंट पैट्रिक्स
द्वितीय स्थान
98.75 प्रतिशत — अनिरुद्ध जैन सेंट जॉर्जेज
98.75 प्रतिशत — नमन पटेल, सेंट कॉनरेड
तृतीय स्थान
98.25 प्रतिशत—नंदिनी अग्रवाल, सेंट कॉनरेड
98.25 प्रतिशत—नंदिनी अग्रवाल, सेंट एंथनीज
प्रथम स्थान
99 प्रतिशत— आंशी गर्ग, सेंट पैट्रिक्स
99 प्रतिशत— सात्विक पाठक, सेंट पीटर्स
द्वितीय स्थान
98.8 प्रतिशत — ओजस्वी गुप्ता सेंट एंथनीज
98.8 प्रतिशत — सृजन सहगल, सेंट पीटर्स