आगरालीक्स…Agra News: आगरा के दो थाने थानाध्यक्ष बदले गए हैं।
आगरा के न्यू आगरा के थानाध्यक्ष योगेश कुमार को थानाध्यक्ष रकाबगंज बनाया गया है। वहीं, थाना रकाबगंज के थानाध्यक्ष निशामक त्यागी को थानाध्यक्ष न्यू आगरा बनाया गया है। ( Agra Live News: Two Police Station In charge change in Agra )
न्यू आगरा थाने में काटे गए पेड़ की जांच
पिछले दिनों थाना न्यू आगरा में पेड़ काटे जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल को जांच के आदेश दिए गए थे, उन्होंने थाना न्यू आगरा के थानाध्यक्ष सहित पांच के बयान दर्ज किए थे। इससे पहले वन विभाग ने दो मजदूरों पर न्यू आगरा थाने से पेड़ काटने पर कार्रवाई की थी, मजदूरों ने बयान में कहा था कि उन्हें पेड़ काटने के लिए बुलाया गया था।