आगरालीक्स ..Agra News: वीडियो देखें आगरा में दो सगी बहनों का धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के चार और सदस्यों को दबिश देकर किया अरेस्ट, एमबीए जतिन उर्फ जाशिन करता था ब्रेन वाश, मौलाना हसन मोहम्मद करता था निकाहनामा तैयार, जानें पूरे गिरोह के बारे में।
आगरा के सदर क्षेत्र की दो सगी बहनों का ब्रेन वॉश कर धर्मांतरण गिरोह के सदस्य अपने साथ कोलकाता ले गए थे, आगरा पुलिस ने दोनों बहनों को कोलकाता से मुक्त कराया था। आगरा पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्यों को अरेस्ट करने के साथ ही गिरोह के चंगुल में फंसी युवतियों को छुड़वाया था। ( Agra Live News: MBA Jatin & Three other arrested in Agra Religious conversion racket, Video )
एमबीए जतिन उर्फ जाशिन करता था ब्रेन वॉश
शुक्रवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि गिरोह से जुड़े सदस्यों की धरपकड़ के लिए छह टीमों को लगाया था था, दबिश देकर दिल्ली के ओखला निवासी तलमीज उर रहमान , अहाता किदारा थाना बाड़ा हिंदूराव निवासी परवेज अख्तर , आदर्श नगर नार्थ वेस्ट दिल्ली निवासी जतिन कपूर उर्फ जसीम कपूर और राजस्थान के डींग निवासी हसन मोहम्मद को अरेस्ट किया है। इसमें से जतिन कपूर उर्फ जाशिम कपूर एमबीए है, और वेबसाइट डिजाइनिंग का काम करता था, उसने भी धर्म परिवर्तन किया है, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी है, जतिन ब्रेन वॉश करता था, धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था।
बीए और आठवीं पास गिरोह में शामिल
पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया तालमीज उर रहमान दिल्ली में जूते के काम की आड़ में दूसरे देशाों से धर्मांतरण के लिए फंडिंग कराता था, वह नौंवी पास है। जबकि 12 वीं पास मौलाना हसन मोहम्मद निकाहनामे तैयार करवाकर धर्मांतरण के बाद युवतियों का निकाह कराता था, जबकि परवेज अख्तर ने डीयू से बीए किया है, कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान है वह इस्लाम धर्म की किताबें लिखता था और दूसरे धर्मों की कमियां गिनाकर किताबों में लिखकर युवाओं को मुस्लिम धर्म के लिए प्रेरित करता था।