आगरालीक्स…आगरा आए खान सर. ताजमहल का किया दीदार. फैंस में लगी सेल्फी लेने की होड़..
फेमस टीचर और यूट्यूबर खान सर ने रविवार को ताजमहल का दीदार किया. रविवार सुबह वह आगरा पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल देखने के लिए पहुंचे. उनको देखते ही मौजूद पर्यटकों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह छा गया. हर कोई खान सर के साथ सेल्फी लेने की होड़ में लग गया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था संभाली और लोगों को नियंत्रित किया.इसके बाद उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं. उन्होंने कई युवाओं से मुलाकात भी की खान सर के दौरे के समय कुछ समय के लिए ताजमहल में रौनक सी आ गई. उनकी तस्वीेरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.