आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दौड़ती टेंपो ट्रैवलर में लगी भीषण आग, आग की लपटें उठने पर ड्राइवर ने टेंपो ट्रैवलर को रोका। लोगों को बाहर निकाला। बस जलकर स्वाहा। ( Agra Live News: Tempo Traveller catches fire on Agra Lucknow Expressway, Passenger rescued )
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार देर रात टेंपो ट्रैवलर से आग की लपटें उठने लगी, टैंपो ट्रैवलर को ड्राइवर ने रोक दिया और टैंपो ट्रैवलर में बैठी सवारियों को बाहर निकालने में जुट गए, कुछ ही देर में आग की लपटें तेज होती गई, आग की लपटों के बीच से यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया।
टैंपो ट्रेवलर जलकर स्वाह
आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में टेंपो ट्रैवलर आग का गोला बन गई, टेपों ट्रैवलर जलकर स्वाह हो गई, पुलिस जांच में जुटी हुई है।