आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. बाग फरजाना में नाला निर्माण कार्य के दौरान चिकित्सक के घर की दीवार ढही. मलबे में दबे मजदूर. एक के मौत की सूचना
आगरा में बड़ा हादसा हुआ है. थाना हरीपर्वत क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य के दौरान एक घर की दीवार अचानक से ढह गई. यह घर एक चिकित्सक का है. मकान की दीवार गिरने से मलबे में सफाई कर रहे मजदूर चपेट में आ गए और वो दब गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. हादसे में एक मजदूर के मरने की सूचना है जबकि दूसरा घायल है. हादसा बाग फरजाना का है. मरने वाले श्रमिक का नाम रमेश निवासी लकावली बताया गया है.थाना हरीपर्वत् क्षेत्र के बाग फरजाना इलाके में नगर निगम की ओर से नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है. यहां मजदूर पुराने नाले की दीवार तोड़ रहे थे. इसी दौरान नाले से सटी एक चिकित्सक के घर की दवार अचानक मजदूरों के ऊपर जा गिरी. दीवार गिरते ही चीख पुकार मच गई. आसपास के लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों मजदूरों को बाहर निकाला. हादसे में एक मजदूर की मौत् हुई है जबकि दूसरा घायल है. उसे एसएन में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई.