Thursday , 6 August 2026
Home आगरा Agra Live News: On Mother’s Day, ‘She Will Inspire’ honored mothers and mothers-in-law…#agranews
आगरा

Agra Live News: On Mother’s Day, ‘She Will Inspire’ honored mothers and mothers-in-law…#agranews

244

आगरालीक्स…आगरा में मदर्स डे पर शी विल इंस्पायर ने मां और सासू मां का किया सम्मान. मातृत्व, स्नेह और पारिवारिक मूल्यों का दिखा अनुमप संगम

मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की पहली गुरु, पहली मित्र और सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। इसी भाव को आत्मसात करते हुए शी विल इंस्पायर संस्था द्वारा मदर्स डे सेलिब्रेशन का भव्य एवं भावनात्मक आयोजन गुरुवार को होटल हॉलीडे इन में किया गया। कार्यक्रम में मातृत्व, स्नेह और पारिवारिक मूल्यों का अनुपम संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पीआई इंडस्ट्रीज की सीएसआर एवं ईएसजी हेड डॉ. अक्षिता शुक्ला तथा शिक्षाविद् निधि सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राशि गर्ग ने कहा कि मां का प्रेम जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। मदर्स डे केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि मां के त्याग, समर्पण और स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि संस्था के सदस्यों ने अपनी मां एवं सासू मां का सम्मान और अभिनंदन कर उन्हें विशेष अनुभूति कराई।

पीआई इंडस्ट्रीज की सीएसआर एवं ईएसजी हेड डॉ. अक्षिता शुक्ला ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज को संस्कार और संवेदनाएं देने वाली शक्ति भी हैं। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में ऐसे आयोजन परिवारों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य करते हैं। मदर्स डे हमें यह अवसर देता है कि हम अपनी मां और परिवार की वरिष्ठ महिलाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करें।

शिक्षाविद् निधि सिंह ने कहा कि मां का स्नेह व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। मां के संस्कार ही बच्चों को जीवन में सही दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में परिवारों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने शी विल इंस्पायर संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था महिलाओं और परिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने का सराहनीय कार्य कर रही है।

समारोह में भावनाओं की मधुर अभिव्यक्ति तब देखने को मिली जब एलन कश्यप की सुरीली धुनों पर सदस्यों ने अपनी माताओं को समर्पित गीत प्रस्तुत किए। गीतों की स्वर लहरियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया और पूरा वातावरण मातृत्व के प्रेम से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम का संचालन पूजा लूथरा, कीर्ति खंडेलवाल, मीनाक्षी किशोर एवं दीपिका ने किया। आयोजन की व्यवस्थाएं अदिति, कृषिका, डॉ. भास्कर ज्योति एवं खुशबू ने संभालीं। वहीं मनोरंजन गेम्स का संचालन दीक्षा, रुचि, दिव्या गुप्ता और कंचन ने किया, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टैरो कार्ड रीडिंग द्वारा हरमीत कौर ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।समारोह के दौरान रानी खंडेलवाल, रागिनी गर्ग, शिखा अग्रवाल, सर्वेश गुप्ता, वीणा लूथरा, रीता विज, आभा मित्तल, बृजेश आदि माताओं ने केक काटकर मदर्स डे की खुशियां साझा कीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Technical Assistant Group-C Main Exam on August 9; 11,808 candidates to take the test at 26 centers in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 9 अगस्त को होगी यूपीएसएसएससी की तकनीकी सहायक ग्रुप—सी मुख्य...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha underway at Agra’s Mahakaleshwar Dham…#agranews

आगरालीक्स….श्री राम के जीवन आदर्शों को अपनाना जरूरी..आगरा के महाकालेश्वर धाम में...

आगरा

Agra News: Police nabbed three miscreants who robbed a cold storage manager in Agra…#agra

आगरालीक्स…आगरा में कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस...

आगरा

Agra Weather: Monsoon rain is falling in a gentle drizzle in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खूब बरस रहा सावन. बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा. मौसम...

error: Content is protected !!