मथुरालीक्स…बरसाना के राधारानी मंदिर में लगी लोहे की रेलिंग में दौड़ा करंट. श्रद्धालुओं में फैल गई दहशत. रेलिंग के आगे रस्सा लगाकर कराए श्रद्धालुओं को दर्शन
बरसाना के राधारानी मंदिर में गुरुवार सुबह उस समय दहशत फैल गई जब दर्शन के दौरान लोहे की रेलिंग में अचानक करंट दौड़ गया. इससे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. हालांकि मंदिर प्रशासन ने तुरंत रेलिंग के आगे रस्सा लगाया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. करीब ढाई घंटे बाद तार को हटाया गया जिससे करंट खत्म हुआ.श्रृंगार आरती के बाद हुई घटना
गुरुवार सुबह श्रृंगार आरती के बाद राधारानी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए रोज की तरह खोला गया. जगमोहन में विराजमान राधारानी श्रद्धालुओं को दर्शन दे रही थीं कि तभी जगमोहन के बाहर लगी लोहे की रेलिंग में अचानक करंट दौड़ने लगा. करंट लगते ही श्रद्धालु दहशत में आ गए. मंदिर प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा गार्डों को बुलाया और रेलिंग से श्रद्धालुओं को दूर किया. इसके बाद रेलिंग के आगे रस्सा लगाकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए. निजी कर्मचारी बुलाकर करंट को बंद कराया गया.