आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में बोल बोल कर नकल कराने पर तीन परीक्षा केंद्र निरस्त, जानें पूरा मामला। ( Agra Live News: Three center cancel after Mass copy report by DBRAU, Agra Flying squad )
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि बुधवार को सचल दल ने जगनेर और खेरागढ़ के केंद्रों पर छापा मारा था। सुरेश चंद्र शर्मा डिग्री कालेज जगनेर स्वकेंद्र के साथ ही संजय गांधी कालेज आफ एजुकेशन, जगनेर के छात्रों के लिए केंद्र बनाया गया था। केंद्र पर दोनों कालेजों के छात्रों को बोल बोल कर सामूहिक नकल कराई जा रही थी। सचल दल द्वारा बाहरी लोगों द्वारा ओएमआर पर उत्तर दर्ज करने की आशंका व्यक्त की है। इसके साथ ही स्वकेंद्र राम हरि महाविद्यालय खेरागढ़ में भी सामूहिक नकल की रिपोर्ट सचल दल द्वारा दी गई है। इन दोनों केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है और आगे की परीक्षा के लिए सुरेश चंद्र शर्मा डिग्री कालेज, संजय गांधी कालेज आफ एजुकेशन और राम हरि महाविद्यालय खेरागढ़ के छात्रों के लिए श्री सुरेश चंद्र सिंघल मेमोरियल महाविद्यालय, जगनेर को केंद्र बनाया गया है।
वहीं, छात्राओं के लिए स्वकेंद्र बनाए गए संजय गांधी कालेज आफ एजुकेशन, जगनेर की आगे की परीक्षा के लिए बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की डा. मीरा सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि एसजीएल गर्ल्स कालेज आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी, गोवर्धन सोंख रोड में छापा मारा था। ओएमआर पर एक जैसे उत्तर मिलने पर सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी थी। केंद्र को निरस्त कर दिया गया है। इस केंद्र की शुक्रवार से परीक्षाएं श्री सिद्धविनायक महाविद्यालय, गोवर्धन मथुरा में होंगी।