मैनपुरीलीक्स…शादी के 18वें दिन प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन. साथ में 7 लाख के जेवर भी ले गई. पति को भेजी अश्लील फोटो….दूल्हे के उड़ गए होश
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है. यहां शादी के 18वें दिन दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. ससुराल से भागते समय वह 7 लाख के जेवर भी साथ ले गई. वहीं प्रेमी के दोस्त ने पति के मोबाइल पर दोनों के अश्लील फोटो भेजा और धमकी दी कि मुकदमा दर्ज नहीं कराना. पति ने रविवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है.21 अप्रैल को हुई थी शादी
मैनपुरी के कुलीपुर गांव में रहने वाले जितेंद्र ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल को छिबरामऊ की रहने वाली अचला से हुई थी. उसने बताया कि 8—9 मई की रात को करीब दो बजे अचला अचानक घर से लापता हो गई. घर में छानबीन की तो उसके भागने की जानकारी हुई. यही नहीं वह घर में रखे करीब 7 लाख के जेवर भी ले गए जिसमें ननद के जेवर भी शामिल हैं.
शादी से पहले था अफेयर
काफी पूछताछ पर पता चला कि अचला अपने प्रेमी अरुण के साथ भागी है. उसका शादी से पहले अरुण से अफेयर था. पति ने बताया कि वह शादी के बाद भी अरुण से लगातार वीडियो कॉल और फोन कॉल पर बात करती थी. पूछने पर वह बोलती थी कि मेरे मामा का कॉल है तो कभी बोलती चाचा का कॉल है.
जितेंद्र ने बताया कि अरुण के दोस्त सोल्जर यादव ने मोबाइल पर पत्नी और अरुण का आपत्तिजनक फोटो भी भेजा है. साथ ही धमकी दी कि कोई मुकदमा दर्ज कराया तो फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम कर देंगे. वहीं इस मामले में दुल्हन के पिता का कहना है कि बेटी के अफेयर की कुछ भी पता नहीं था. जब उसकी आपत्तिजनक फोटो देखी तब पता चला. उन्होंने दोनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराने की बात की है.