हाथरसलीक्स…मदर्स डे पर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत—विक्षत शव. दाहिनी कलाई पर लिखा था ‘लव यू मां’
आगरा से सटे हाथरस जिले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला हे. कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर के पास पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह यह शव मिला. सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की उम्र करीब 26—27 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने मृतक को चेक किया तो उकसे सीने पर अंग्रेजी में सुमन और दाहिनी कलाई पर लव यू मां लिखा हुआ है. युवक ने काले रंग की हाफ शर्ट और काले रंग का पेंट पहना था. उसके गले में एक काला धागा भी था.पुलिस ने आसपास मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस के अनुसान युवक की मौत ट्रेन से कटकर प्रतीत होती है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पहचान की कोशिश की जा रही है.