Tuesday , 7 July 2026
Home हेल्थ Agra Live News: Successful surgery performed at SN Hospital in Agra to remove a massive tumor located in the posterior region of the abdomen…#agranews
हेल्थ

Agra Live News: Successful surgery performed at SN Hospital in Agra to remove a massive tumor located in the posterior region of the abdomen…#agranews

177

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ पेट के पीछे हिस्से में फैले विशाल ट्यूमर का सफल आपरेशन. जानिए मरीज को क्या थी बीमारी और क्या थे उसके लक्षण…

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा के Surgical Oncology (Cancer Surgery) विभाग ने एक बार फिर जटिल एवं उच्च स्तरीय शल्य चिकित्सा कर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता सिद्ध की है। 53 वर्षीय आगरा निवासी विजय कई महीनों से लगातार पेट दर्द, भूख न लगना एवं कमजोरी जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उन्हें कुछ भी खाने पर उल्टी हो जाती थी। मरीज ने बताया कि वे लंबे समय से विभिन्न अस्पतालों में परामर्श ले रहे थे, लेकिन केस अत्यधिक जटिल होने के कारण उन्हें सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक के कैंसर सर्जरी विभाग में रेफर किया गया, जहाँ उन्होंने ओपीडी में डॉ. गौरव सिंह से परामर्श लिया।

सभी आवश्यक जांच एवं स्कैन के बाद पता चला कि मरीज के पेट के पीछे रेट्रोपेरिटोनियल स्पेस में एक विशाल ट्यूमर मौजूद है, जिसने पेट की प्रमुख रक्त वाहिनियों, दाहिनी किडनी एवं लिवर के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर रखा था। विस्तृत जांच में मरीज को Right Retroperitoneal Sarcoma with Multiorgan Involvement नामक गंभीर ट्यूमर संबंधी बीमारी से ग्रसित पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ओंकोसर्जरी विभाग की टीम ने जटिल सर्जरी करने का निर्णय लिया। डॉ. वरुण अग्रवाल एवं डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम द्वारा कई घंटों तक चले ऑपरेशन में पेट के पीछे गहराई में स्थित विशाल ट्यूमर को दाहिनी किडनी सहित सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।

यह ऑपरेशन अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि ट्यूमर महत्वपूर्ण रक्त वाहिनियों एवं आसपास के अंगों से जुड़ा हुआ था। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अत्यंत सावधानी एवं कुशलता के साथ इस जटिल सर्जरी को सफल बनाया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है तथा उन्हें चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा गया है। सर्जरी टीम में कंसल्टेंट डॉक्टर डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. गौरव सिंह एवं डॉ. सुभजीत के साथ जूनियर रेजिडेंट डॉ. ज़फर, डॉ. अर्पित शर्मा, डॉ. अश्वनी एवं डॉ. विवेक उपस्थित रहे।

एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. अर्पिता सक्सेना एवं डॉ. योगिता के साथ रेजिडेंट डॉ. काजल, डॉ. विकास एवं डॉ. जसलीन ने सुरक्षित एनेस्थीसिया प्रबंधन सुनिश्चित किया। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ प्रशांत गुप्ता जी ने बताया कि सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे आगरा एवं आस पास के क्षेत्रों के मरीजों को काफ़ी लाभ हो रहा है ।

विभागाध्यक्ष (सर्जरी) प्रोफेसर राजेश गुप्ता ने कहा कि मरीजों को सुरक्षित एवं अत्याधुनिक शल्य चिकित्सा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकें। मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशलिटी बिल्डिंग में प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को कैंसर सर्जरी की ओपीडी संचालित होती है, जहाँ कैंसर एवं सर्जरी से संबंधित विभिन्न बीमारियों के मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: SN Medical College’s ’24-hour Central Lab’ in Agra receives NABL certification…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की ’24 घंटे सेंट्रल लैब’ को मिला...

हेल्थ

Agra Health News: Treatment for fibroids and endometriosis—via medication, surgery, or robotics…#agra

आगरालीक्स…बदलती लाइफस्टाइल से युवाओं में बढ़ रही रसौली व एंडोमेट्रियोसिस की समस्या..एओजीएस...

हेल्थ

Agra News: IMA Agra’s cultural evening held at Sursadan on Doctors’ Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने जब अपने डांस स्टेप दिखाए तो जमकर बजीं...

हेल्थ

Psychologists discussing the Ketan Murder Case; here is what they said, highlighting the need for a deep psychoanalytic understanding

आगरालीक्स…अगर शादी नहीं करनी थी तो रिश्ता खत्म क्यों नहीं किया? साइकोलॉजिस्ट...

error: Content is protected !!