Tuesday , 7 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Dispute over 20 May 2026 strike call by chemist in Agra
बिगलीक्स

Agra Live News: Dispute over 20 May 2026 strike call by chemist in Agra

203

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में 20 मई को दवा बाजार बंद करने पर मचा घमासान, आगरा फार्मा एसोसिएशन दुकानें रखेगा बंद, आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन ने दवा की दुकानें खुली रखने का किया ऐलान, पोस्टर लगाने पर दोनों संगठन के दवा कारोबारी आए सामने। ( Agra Live News: Dispute over 20 May 2026 strike call by chemist in Agra )


आनलाइन फार्मेसी, थोक दवा कारोबारियों का लगातार कम हो रहे मुनाफे सहित अन्य मांगों को लेकर 20 मई को देश भर में दवा की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया गया है। आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनूप बंघल सहित पदाधिकारियों ने थोक दवा बाजार फव्वारा और मेडिकल स्टोर संचालकों से 20 मई को दवा की दुकानें बंद रखने की अपील की जा रही है। जबकि आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा दवा कारोबारी को इमरजेंसी सेवा के तहत आने और मरीजों को परेशानी ना हो इसके लिए दवा की दुकान बंद ना रखने के लिए कह रहे हैं। इसके साथ ही आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ब्रहृमभटट ने मेडिकल स्टोरों को 20 मई को खुला रखने के​ लिए आज गुरुवार को बैठक बुलाई है।
पोस्टर लगाने पर विवाद


बुधवार को आगरा फार्मा एसोसिएशन के पदाधिकारी फव्वारा दवा बाजार में 20 मई को दवा की दुकानें बंद रखने के लिए पोस्टर लगा रहे थे, आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने पोस्टर लगाने का विरोध किया कहा कि किसी पर दुकान बंद रखने का दबाव ना बनाए जाए। मामला इतना बढ़ गया कि आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी थाना कोतवाली पहुंच गए, पुलिस ने दोनों पक्षो को दवा कारोबारियों के स्वेच्छा से बंद रखने या दुकानें खुली रखने का निर्णय लेने के लिए कहा है, कोई भी संगठन दवा कारोबारियों पर दबाव नहीं बनाएगा।

आगरा में दवा कारोबारी
थोक दवा कारोबारी 600 से अधिक
मेडिकल स्टोर संचालक 70000 से अधिक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Shocking: Etah businessman made obscene videos of a 4-year-old girl; police found over 1,000 clips on his mobile phone

यूपीलीक्स…शॉकिंग, एटा के व्यापारी ने 4 साल की बच्ची के बनाए गंदे...

बिगलीक्स

Agra Weather: IMD issued an orange alert for heavy rain in Agra over the next three hours…#agranews

आगरालीक्स…चेतावनी, मौसम विभाग ने आगरा में अगले तीन घंटे में भारी बारिश...

बिगलीक्स

Agra News: 6.188 million saplings will be planted in Agra on July 12…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 12 जुलाई को 61 लाख 88 हजार पौधे रोपे जाएंगे....

बिगलीक्स

Agra Crime News: Husband stabs wife to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स..देखें वीडियो, आगरा में युवती ने अपने पति के दो थप्पड़ मारे....

error: Content is protected !!