यूपीलीक्स…तेज आंधी में 50 फीट ऊंचाई तक टिनशेड के साथ हवा में उड़ गए नन्हे अंसारी…वायरल वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग…घायल नन्हे अंसारी ने बताई आपबीती
यूपी के बरेली जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बुधवार को बरेली में ऐसी तेज आंधी आई कि एक व्यक्ति टिन शेड के साथ हवा में 50 फीट ऊंचाई तक उड़ गया और बाद में मक्के के खेत में जा गिरा. ये व्यक्ति् हैं भमोरा इलाके के रहने वाले नन्हे अंसारी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अब अपनी आपबीती भी बताई है.बबियाना गांव में नन्हें अंसारी रहते हैं जो कि ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को वह गांव के बारातघर में टेंट का सामन लेकर गए थे. इसी दौरान तेज आंधी चलने लगी. आंधी इतनी तेज थी कि बारातघर का टिनशेड उखड़ने लगा. इस पर उन्होंने चार पांच अन्य लोगों के साथ टिनशेड को रोकने का प्रयास किया.
टिनशेड के साथ हवा में उड़ गएनन्हें अंसारी ने बताया कि उन्होंने टिनशेड में बंधी रस्सी को अपने हाथ में कसकर फंसा लिया लेकिन आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि टिनशेड उखड़ गया और रस्सी बंधी होने के कारण वह टिनशेड के साथ ही हवा में उड़ गए. करीब 50 फीट ऊंचाई तक वह हवा में उड़कर बारातघर के पीछे मक्का के खेत में जा गिरे. परिजनों ने उन्हें अस्प्ताल पहुंंचाया जहां उनके हाथ पर प्लास्टर किया गया है. उपचार के बाद वह घर लौट आए हैं. नन्हें अंसारी ने बताया कि उन्हें हवा की इतनी तीव्रता का अंदाजा नहीं था. उन्होंने कहा कि वह खुद इस घटना से हैरान है. वह टिनशेड को रोकने के लिए रस्सी से हाथ में फंदा बनाकर खींच रहे थे. वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है.