मैनुपरीलीक्स…थाने में जहर खाकर पहुंचे प्रेमी—प्रेमिका. हालत बिगड़ने पर प्रेमिका की मौत, युवक की हालत गंभीर.
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. घर से प्रेमी संग भागी किशोरी को परिजनों ने फिरोजाबाद से पकड़ लिया. दोनों को थाने पुलिस के पास लेकर जाया जा रहा था कि तभी दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर किशोरी की मौत हो गई जबकि उसका प्रेमी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.जानिए क्या है मामला
कस्बे की रहने वाली एक किशारी एक दिन पहले अपने पड़ोसी प्रेमी युवक के साथ चली गई थी. परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में अगवा कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी और दोनों को अपने तरीके से भी तलाश कर रहे थे. शुक्रवार को दोनों फिरोजाबाद के आसपुर में मिल गए. परिजन दोनों को थाने ला रहे थे कि इसी बीच दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया. थाना परिसर में ही किशोरी की हालत बिगड़ गई और वो अचेत होकर गिर गई. आनन फानन में युवक के परिजन उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए. वहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया. वहीं युवक का इलाज चल रहा है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी.