आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के 53 डॉक्टरों का प्रमोशन हुआ है, इसमें कैंसर विभाग की डॉ सुरभि गुप्ता, बाल रोग विभाग के डॉ नीरज, डॉ राजेश, सर्जरी विभाग के डॉ प्रशांत लवानिया, डॉ रिचा जैमन, डॉ जूही सिंघल, स्त्री रोग विभाग की डॉ शिखा सिंह, नेत्र रोग विभाग के डॉ हिमांशु को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर बनाया गया है। वहीं, 25 असिस्टेंड प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर और 20 असिस्टेंट प्रोफेसर बनाए गए हैं।