आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दोस्त की पत्नी पर बुरी नजर रखने पर युवक की हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी को किया अरेस्ट, पालीवाल परिसर में मिला था शव।
आगरा में रविवार को पालीवाल पार्क में सोनू निवासी अंबेडकर नगर ओल्ड विजय नगर कॉलोनी का शव मिला था, चेहरे पर कई वार किए गए थे और चेहरा बुरी तरह से कुचल गया था। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद टीम लगाई। पुलिस टीम की जांच में सामने आया कि शनिवार को सोनू को उसके दोस्त अमूल राव वानखेडे उर्फ अनमोल निवासी मोहल्ला कुस्पा, लगड़े की चौकी के साथ देखा गया था।
पत्नी पर बुरी नजर रखने पर की हत्या
पुलिस ने अमूल राव वानखेडे को अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में अमूल राव वानखेडे ने बताया कि सोनू उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था, उसने सोनू की हत्या की प्लानिंग की। उसे पहले शराब पिलाई इसके बाद पालीवाल पार्क में सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह सोनू के परिजनों के साथ मिलकर उसकी तलाश में लग गया जिससे किसी को शक ना हो।