Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News : People in Agra struggle with scorching heat; roads remain deserted during the afternoon hours
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : People in Agra struggle with scorching heat; roads remain deserted during the afternoon hours

227

आगरालीक्स…’इमरजेंसी अलर्ट’, सोमवार शाम अचानक मोबाइल फोन एक साथ तेज बीप और वाइब्रेशन के साथ गूंज उठे थे, ऐसा क्यों हुआ आज सुबह से पता लग रहा है, रात भी झुलसाएगी

आगरा में सोमवार शाम शहर वासियों के मोबाइल फोन अचानक एक साथ तेज बीप और वाइब्रेशन के साथ गूंज उठे थे। बिना किसी रिंगटोन के आए इस 'इमरजेंसी अलर्ट' मैसेज ने एक पल के लिए लोगों को चौंका दिया था। शुरू में लोग घबराए जरूर लेकिन यह आपकी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा भेजा गया एक अत्यधिक महत्वपूर्ण चेतावनी संदेश था। इसका असर आज सुबह से ही दिख रहा है।

सुबह 10 बजे से ही लोग सिर पर सहन न हो पाने वाले धूप का सामना कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि सूरज ढलने के बाद यह तपित कुछ कम हो जाएगी तो मौसम विभाग का ताजा अपडेट आपको चौंका सकता है। आईएमडी के मुताबिक आज की रात भी ऐसी झुलसाने वाली हो सकती है जो आपको चैन से सोने नहीं देगी। रात में भी गर्म हवाएं शरीर को झुलसाती महसूस होंगी। सोमवार को आगरा का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और आईएमडी के मुताबिक आज से अगले सात दिनों तक इसके 47 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा। इससे रात में भी चैन नहीं मिलेगा।

सोमवार शाम को मोबाइल पर आए इस अलर्ट मैसेज में अगले 24 घंटे में चलने वाली हीट वेव को सतर्क रहने को कहा गया। मैसेज में था कि अगले 24 घंटे जिले के कई स्थानों पर हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव चलने की संभावना बताई गई।

वहीं, प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि तेज धूप और लू के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाएं। स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग और आईएमए पहले ही हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुके हैं।

मोबाइल पर हीट वेव के अलर्ट आने से चौंके लोग
गौरतलब है कि मोबाइल पर तेज बीप के साथ आए हीट वेव के चेतावनी संदेशों ने लोगों को चौंका दिया है। यह दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपातकालीन चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जो बाढ़, भूकंप और भीषण गर्मी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय नागरिकों को त्वरित रूप से सचेत करने के लिए विकसित की गई है।

क्या करें और कैसे बचें?
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।
दोपहर में बाहर निकलने से बचें।
यदि बाहर जाना पड़े, तो सिर को ढक कर रखें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Awas Vikas Parishad sealed five buildings in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पांच भवन सील. आवास विकास परिषद की...

आगरा

Agra News: Khatu Shyam Temple resounded with chants of “Shyam” and devotional hymns..#agranews

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर बुधवार को श्याम...

आगरा

Agra News: The Varshayog Kalash Sthapana ceremony commenced at the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में वर्षायोग कलश स्थापना का हुआ शुभारंभ....

आगरा

Agra News: Secretary, District Legal Services Authority inspected the mental hospital in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मानसिक चिकित्सालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने...

error: Content is protected !!