आगरालीक्स…Agra News: दर्दनाक, आगरा में ट्रोला बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीटता ले गया, मौत, लोगों ने पथराव कर ट्रोला चालक को पकड़ा।
आगरा में बुधवार रात में सिकंदरा बोदला रोड पर सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले 40 साल के सुरमीत सिंह बेदी बाइक से जा रहे थे, बोदला रोड पर लाल मस्जिद के पास ट्रोला ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, इससे बार सवार ट्रोला के पहिए में फंस गया इसके बाद भी चालक ने ट्रोला नहीं रोका और स्पीड बढ़ा दी।
50 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रोला, आक्रोश
ट्रोला बाइक सवार सुरमीत सिंह बेदी को 50 मीटर तक घसीटता ले गया, ट्रक के नीचे आने से सुरमीत का एक पैर भी कटकर अलग हो गया। चालक ने ट्रोला नहीं रोका तो लोगों ने पीछा किया, पथराव कर ट्रोला को रोकने की कोशिश की, कारगिल चौराहे पर ट्रोला रुका, लोगों ने चालक जनगेर निवासी हंसराज को बाहर निकाल लिया उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरमीत सिंह बेदी आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले थे और उनका परिवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ गया था, उनके परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।