आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी. कल से शुरू हो रहा नौतपा. आज भी हीटवेव का अलर्ट. जानें कितना रहेगा तापमान
आगरा में भीषण गर्मी का क्रम जारी है. पिछले करीब 10 दिन से गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर रखी है. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है. इन्हीं दिनों में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं. शाम के समय हवाएं चल सकती हैं लेकिन गर्मी बरकरार रहेगी. दिन में लू और रात को तपिश बढ़ेगी. तापमान फिर से 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. नौतपा कल से हो रहा शुरूइधर 25 मई से नौपता शुरू हो रहा है जिसमें सूर्य अपने उच्चतम ताप पर होते हैं और इस दौरान गर्मी अपने चरम पर हो जाती है. प्रशासन द्वारा पहले से ही लोगों से अपील की जा रही है कि बिना काम के और बेवजह दोपहर को घर से बाहर नहीं निकले.