आगरालीक्स..सनसनीखेज. घर से लापता युवक की लाश नहर में मिली. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप. पुलिस कर रही जांच
आगरा के बरौली अहीर स्थित नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान दिगनेर के रहने वाले विकास के रूप में हुई जो कि शुक्रवार रात से लापता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांंच कर रही है.शुक्रवार रात से था लापता
थाना एकता के दिगनेर में रहने वाला विकास शुक्रवार रात 11 बजे से घर से गायब था. परिजन इसकी तलाश में जुटे थे. रविवार सुबह परिजनों को विकास का शव दिगनेर नहर पावली मोड़ पुलिया के पास मिममलने की जानकारी हुई. ग्रामीणों ने शव को नहर से बाहर निकाला. मृतक विकास की मां ने बेटे की हत्या कर शव को नहर में डाले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक पांच भाई बहन थे. दो बहनों की शादी हो चुकी है. पिता की 10 साल पहले ही मौत हो चुकी है.