Monday , 25 May 2026
Home बिजनेस Agra Live News: Laghu Udyog Bharti’s 33rd Foundation Day celebrated in Agra
बिजनेस

Agra Live News: Laghu Udyog Bharti’s 33rd Foundation Day celebrated in Agra

23

आगरालीक्स….तो आगरा देश के सबसे बड़े एमएसएमई मॉडल के रूप में हो सकता है स्थापित. “विरासत से विकास तक: आगरा के लघु उद्योगों का स्वर्णिम सफर” पर हुआ मंथन…

लघु उद्योग भारती द्वारा 33वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन वाटर वर्क स्थित अग्रवन में किया गया। “विरासत से विकास तक : आगरा के लघु उद्योगों का स्वर्णिम सफर” विषय पर आयोजित इस समारोह में आगरा के सूक्ष्म, लघु एवं अति सूक्ष्म उद्योगों की भूमिका, चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयवीर सिंह ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि “उद्यमियों के सहयोग से सरकार उद्योग एक्सप्रेस को और तेज गति से आगे बढ़ाएगी।” उन्होंने कहा कि भारत ने वह दौर भी देखा है जब विश्व व्यापार में उसकी हिस्सेदारी 23 प्रतिशत तक थी, लेकिन बाद के वर्षों में लगातार गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का कानपुर कभी “मैनचेस्टर” के नाम से जाना जाता था, लेकिन वामपंथी सोच एवं गलत नीतियों के कारण उद्योगों को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद लंबे समय तक प्रदेश में व्यापारियों के उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, दंगों एवं अराजकता का वातावरण बना रहा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार आई, तब उद्यमियों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ और उद्योगों का सुनहरा दौर पुनः लौटने लगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में करोड़ों रुपये के निवेश आए हैं और आज उत्तर प्रदेश सरप्लस रेवेन्यू वाला राज्य बन चुका है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में आगरा को बड़ी सौगातें मिली हैं तथा आगरा अब जेवर एयरपोर्ट, विभिन्न एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय परियोजनाओं से जुड़ चुका है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि आगरा के निकट स्थित बटेश्वर का शीघ्र ही व्यापक कायाकल्प किया जाएगा। वहां स्थित 101 प्राचीन शिव मंदिरों की श्रृंखला का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। साथ ही पर्यटकों के आकर्षण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि फतेहपुर सीकरी में जल्द ही लाइट एंड साउंड शो प्रारंभ होने जा रहा है, जिससे पर्यटन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में एमएसएमई सेक्टर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। यदि लघु उद्योग ग्रामीण महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ें, तो उन्हें रोजगार के साथ सम्मानजनक जीवन मिलेगा और उद्योगों को बेहतर कार्यबल प्राप्त होगा।

जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती पिछले 33 वर्षों से राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं समाजहित के भाव के साथ देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को संगठित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई आज भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुका है तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1993-94 में आर्थिक उदारीकरण के दौर में जब छोटे उद्योग संघर्ष कर रहे थे, तब राष्ट्रवादी चिंतन से प्रेरित उद्यमियों ने लघु उद्योग भारती की स्थापना की। आज संगठन देश के 27 राज्यों एवं सैकड़ों जिलों में सक्रिय होकर 70 हजार से अधिक उद्योग सदस्यों की प्रभावी आवाज बन चुका है।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में लघु उद्योग मंत्रालय की स्थापना एवं एमएसएमई सेक्टर को स्वतंत्र पहचान दिलाने की विचार चेतना को राष्ट्रीय स्वर देने में लघु उद्योग भारती की ऐतिहासिक भूमिका रही है। उन्होंने आगरा के उद्यमियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को भी प्रमुखता से रखा तथा कहा कि टीटीजेड की बाध्यताओं एवं उद्योगों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान हेतु संगठन निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी आर्थिक विचारधारा का आंदोलन है। उन्होंने एमएसएमई को भारत की आर्थिक शक्ति बताते हुए युवाओं को उद्यमिता से जुड़ने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में राकेश गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं देश का औद्योगिक विकास एमएसएमई सेक्टर के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्योगों की समस्याओं को नीति निर्माण के केंद्र तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत “विरासत से विकास तक : आगरा के लघु उद्योगों का स्वर्णिम सफर” विषय पर विशेष परिचर्चा एवं मंथन आयोजित किया गया, जिसमें जूता एवं लेदर, पेठा, मार्बल एवं स्टोन हैंडीक्राफ्ट, फाउंड्री एवं इंजीनियरिंग, जरी-जरदोजी, गारमेंट, फूड प्रोसेसिंग एवं अन्य एमएसएमई क्षेत्रों के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि यदि परंपरागत उद्योगों को आधुनिक तकनीक, बेहतर नीति, निर्यात प्रोत्साहन एवं नवाचार से जोड़ा जाए, तो आगरा देश के सबसे बड़े एमएसएमई मॉडल के रूप में स्थापित हो सकता है। इस दौरान यह भी कहा गया कि आगरा की असली पहचान केवल ऐतिहासिक स्मारकों में नहीं, बल्कि उसके उद्यम, कौशल और उद्योगों की जीवंत परंपरा में बसती है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल एक औद्योगिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी आर्थिक चेतना का सशक्त मंच है।

कार्यक्रम प्रभारी आलोक अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी अतिथियों एवं उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक नितेश गुप्ता ने संगठन की ओर से सभी आगंतुकों, उद्यमियों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला महासचिव राजीव बंसल एवं कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, चैंबर ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत, विकास चतुर्वेदी, सिद्धार्थ अग्रवाल, अभिषेक चौरसिया, अभिषेक जैन, आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय पुरसनानी, किशोर खन्ना, सौरभ सिंघल, पंकज गोयल, दो मुनीश्वर गुप्ता डॉक्टर कैलाश चंद्र सारस्वत, अमूल्य कक्कड़ आदि उपस्थित रहे। आगरा के जूता एवं लेदर उद्योग, पेठा उद्योग, मार्बल एवं स्टोन हैंडीक्राफ्ट, फाउंड्री एवं इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, जरी-जरदोजी, गारमेंट, सिल्वर एवं अन्य एमएसएमई क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर उद्योगों के विकास एवं विस्तार पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

New Honda City launched in Agra with sporty looks, excellent safety, premium design and excellent mileage

आगरालीक्स…आगरा में न्यू होंडा सिटी लॉन्च. शानदार सेफ्टी, प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन...

बिजनेस

Agra Live News: Laghu Udyog Bharati’s 33rd Foundation Day will be celebrated on the theme “From Heritage to Development of Industries”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लघु उद्योग भारती के 33वां स्थापना दिवस में आत्मनिर्भर आगरा...

बिजनेस

Agra Live News: Jewellers not sale gold biscuit in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सराफा व्यापार से जुड़े कारोबारी और कारीगरों पर संकट. आगरा...

बिजनेस

FOOD EXPO & CONCLAVE 2026 in Agra from 14th June 2026…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगने जा रहा है उत्तर भारत का सबसे बड़ा फूड...

error: Content is protected !!