आगरालीक्स…Agra News: आगरा आगरा में पेट्रोल के रेट 100 के पार, 10 दिन में चौथी बार बढ़े रेट, जानें आगरा में अब पेट्रोल और डीजल के नए रेट। ( Agra Live News: Petrol price crosses Rs 100 in Agra, Petrol & Diesel rate hike fourth time in 10 days in Agra)
आगरा सहित देश भर में 15 मई को पेट्रोल और डीजल के रेट तीन रुपये बढ़े थे, इसके बाद से लगातार रेट बढ़ रहे हैं, 19 मई, 23 मई के बाद अब 25 मई को भी रेट बढ़ गए हैं। पेट्रोल के रेट 2.61 रुपये और डीजल के रेट 2.71 रुपये बढ़ गए हैं। इससे पेट्रोल के रेट सोमवार सुबह 101.70 रुपये और डीजल के रेट 95.18 रुपये हो गए हैं। रेट बढ़ने से अब महंगाई भी बढ़ने लगी है।
10 दिन में पेट्रोल के रेट 6.15 रुपये बढ़े
पेट्रोल के रेट 10 दिन पहले 94.55 रुपये थे, यह अब 25 मई को 6.15 रुपये बढ़कर 101.70 रुपये हो गए हैं। वहीं, डीजल के रेट 7.59 रुपये बढ़ गए हैं, 15 मई को डीजल के रेट 87.59 रुपये थे यह बढ़कर 95.18 रुपये हो गए हैं।
आगरा में पेट्रोल पंप 374 (आईओसी 206, एचपी 75, बीपीसीएल 64, नायरा 17 और जियो 12)
पेट्रोल के रेट 15 मई से पहले, 15 मई के बाद और 19 मई और अब 23 मई, 25 मई को,
पेट्रोल के रेट 94.55 रुपये, 97.77 रुपये प्रति लीटर और अब 98.56 रुपये, 99 .43 रुपये ,अब 101.70 रुपये
डीजल के रेट 87.59 रुपये, 90.67 रुपये प्रति लीटर और अब 91.56, 92 .47 रुपये, अब 95.18 रुपये