आगरालीक्स.. आगरा में 12 महीने पानी संकट बना रहता है, ऐसे में चार साल के मासूम की पानी टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया, पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।
आगरा के यमुना पार में भूगर्भ जल खारी है और पानी की सप्लाई करोडों के प्रोजेक्ट के बाद भी नहीं हो रही है। शनिवार को अरोरा पेट्रोल पंप के पीछे पानी की सप्लाई करने जा रहे टैंकर की चपेट में चार साल का बच्चा आ गया,उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चार वर्षीय वेद शुक्ला के पिता अभय शुक्ला यमुनापार में भावना नगर के कल्पना कुंज में रहते हैं, उनके रिश्तेदार का पानी का टैंकर है। वेद शुक्ला रो रहा था, उसकी दादी ने उसे टैंकर पर बिठा दिया। पानी का टैंकर एक मोड़ पर पहुंचा तो मुड़ते समय झटका लगा, वेद शुक्ला टैंकर के नीचे आ गया और मौके पर मौत हो गई।