आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश अब 28 मई को. पहले 27 मई था घोषित. शासन ने जारी किए आदेश…
ईद उल अजहा यानी बकरीद के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में उत्तर प्रदेश शासन की ओर से बदलाव किया गया है. पहले बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 27 मई घोषित था लेकिन अब यह अवकाश 28 मई को रहेगा. चांद दिखने और त्योहार की वास्तविक तिथि को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से यह संशोधित आदेश जारी किया गया है. ऐसे में अब सरकारी कार्यालय, स्कूल और अन्य संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे.