Tuesday , 1 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: FIR lodge against retire Vigilance Inspector after builder show fake died in investigation
बिगलीक्स

Agra Live News: FIR lodge against retire Vigilance Inspector after builder show fake died in investigation

252

आगरालीक्स आगरा में विजिलेंस इंस्पेक्टर ने बिल्डर को मृत दर्शा दिया, बिल्डर पर निगम की जमीन पर दुकानें बनाने पर दर्ज हुआ था भ्रष्टाचार, कूट रचित दस्तावेज के मामले में मुकदमा दर्ज।
नूरी गेट के रहने वाले बिल्डर देवेंद्र अग्रवाल ने साल 2004 में फव्वारा में 20 से अधिक दुकानें बनाईं थीं, आरोप था कि इनमें से कुछ दुकानें नगर निगम की जमीन पर बनाई गईं थी। इसकी शिकायत शासन में की गई, शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने जांच की और विजिलेंस की तरफ से कोतवाली थाने में साल 2006 में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, कूटरचित प्रपत्र बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
बिल्डर को दर्शा दिया मृत
इस मामले में 18 आरोपी बनाए गए, विवेचना विजिलेंस इंस्पेक्टर अभय सिंह को दी गई। उन्होंने 2015 में विजिलेंस मुख्यालय में अंतिम आख्या प्रेषित की। इसमें बिल्डर अभय सिंह को मृत दर्शा दिया। साल 2022 तक सभी 17 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया, लेकिन विवेचना बंद नहीं हुई।
बि​ल्डर जिंदा और दर्शा दिया मृत, मुकदमा
इस मामले की विवेचना में सामने आया कि बिल्डर देवेंद्र अग्रवाल जिंदा है। इंस्पेक्टर अभय सिंह भी रिटायर हो चुके हैं, जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर ने बिल्डर देवेंद्र अग्रवाल के घर के आस पास के लोगों से पूछताछ नहीं की। न​गर निगम के कमीन गणेश नारायन के बयान दर्ज कर बिल्डर देवेंद्र अग्रवाल को मृत दर्शा दिया। इस मामले में 28 फरवरी 2017 में रिटायर हो चुके इंस्पेक्टर अभय सिंह वर्तमान में आरके पुरम ताजनगरी फेस टू में रह रहे हैं।

एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा के अनुसार, तत्कालीन विवेचन अभय सिंह के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Intense protests, commotion, and a sit-in demonstration took place on the highway in Agra in against to the UGC…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यूजीसी के विरोध में हाइवे पर जमकर प्रदर्शन, हंगामा और...

बिगलीक्स

Firozabad record first swine flu Death, 69 year old businessman died

फिरोजाबादलीक्स… स्वाइन फ्लू से फिरोजाबाद में व्यापारी की मौत, आगरा में स्वाइन...

बिगलीक्स

Agra News Live: 142 Monkey caught by Nagar Nigam in Agra

आगरालीक्स आगरा में सार्वजनिक स्थलों पर बंदर पकड़ने के लिए पिंजरे लगने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Ajanta Sweets Janmashtami special sweets available

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!