आगरालीक्स…आगरा में 2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन. इस्कॉन मंदिर में हुआ कमल तलाई मनोरथ, धौलपुर से मंगाए कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ भगवान का फूल बंगला
कमल पुष्पों के मध्य विराजमान श्रीजगन्नाथ भगवान। साथ में मनोहारी छवि में श्रंगारित बहन सुभद्रा और भाई बलराम। श्रीहरि की इस मनमोहक छवि को देख हर श्रद्धालु बलिहारी गया। अष्टप्रहर (24 घंटे) के अखण्ड संकीर्तन भी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। संध्या काल में श्रीहरि के मनोहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी। भगवान जगन्नाथ के जयकारों व हरिनाम संकीर्तन से मंदिर गुंजायमान हो उठा।
तीन वर्ष बाद ने वाली (पुरुषोत्तम मास में) पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर परुषोत्तम मास में कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में कमल मनोरथ का भव्य योजन किया गया। प्रातः मंगला आरती के उपरान्त ही अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का शुभारम्भ हो गया। मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि कमल तलाई मनोरथ के लिए विशेष रूप से धौलपुर से 21सौ कमल के पुष्प मंगाए गए हैं। साथ ही बेला व अन्य पुष्पों से भगवान का श्रंगार व फूल बंगला सजाया गया। भीषण गर्मी के मौसम में आज चंदन के छापे से सजी हल्की व गुलाबी रंग की सूती पोशाक धारण की भगवान ने। एकादशी कथा के माध्यम से पद्मिनी एकादशी का महत्व बताया। संध्या आरती में भक्तों ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, अदिति गौरांगी। राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, आशु मित्तल, शाश्वत नन्दलाल आदि उपस्थित थे।