आगरालीक्स…आगरा में एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ… भारत विकास परिषद अमृतम शाखा ने लगाया शीतल पेयजल एवं सेवा शिविर
पुरुषोत्तम मास में गंगा दशहरा एवं एकादशी के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा अग्रसेन चौक फव्वारा पर शरबती दूध, शिकंजी, छाछ एवं शीतल जल की प्याऊ लगाकर राहगीरों की सेवा की गई। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की।कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक उमेश अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल ने किया। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और सेवा का संदेश देने वाला अवसर भी है। मां गंगा का आशीर्वाद ही मानव जीवन और प्रकृति दोनों की रक्षा कर सकता है। उन्होंने सभी से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक अमित पाराशर, राजा बाबू, गिरीश अग्रवाल एवं विकल गर्ग रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं का संचालन किया। इस अवसर पर सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला संयोजक रेखा अग्रवाल, विकास गोयल, ज्योति मोहन, अजय शिवहरे, गौरव बिंदल, नवल शर्मा, विमल नयन फतेहपुरिया, राज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।