आगरालीक्स…आगरा में अगले तीन घंटे में आंधी तूफान का अलर्ट. ओलावृष्टि और बारिश की संभावना. मोबाइल पर आया रेड अलर्ट का मैसेज. प्रशासन ने भी भी की अपील
आगरा में मौसम विभाग की ओर से मोबाइलों पर फिर से अलर्ट का मैसेज भेजा गया है. लेकिन इस बार भीषण गर्मी और लू का नहीं बल्कि आंधी तूफान का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे के अंदर आगरा में 70 से 90 किलोमीटर की रफ्तार से हवांए चल सकती हैं. वहीं ओलावृष्टि और बारिश के भी आसार जताए गए हैं.प्रशासन ने भी जारी किया अलर्ट
वहीं प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है जिसके अनुसार सम विज्ञान विभाग व सचेत ऐप द्वारा जारी आगामी 24 घंटे मौसम पूर्वानुमान में जनपद के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है जिसमें (तीव्र आंधी-तूफान, ओलावृष्टि वज्रपात और भारी वर्षा) के आसार हैं.
आंधी-तूफान (70-90 किमी/घंटा) के दौरान घरों के अंदर रहें बड़े होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के नीचे आश्रय न लें.
मेघगर्जन एवं वज्रपात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बंद कर दें. खुले मैदान, तालाबों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.
ओलावृष्टि के दौरान अपने सिर को सुरक्षित ढकें तथा मवेशियों/पालतू जानवरों को पक्के शेड के नीचे बांधें.
जलभराव वाले रास्तों और गिरे हुए बिजली के तारों/खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें.