आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में डीफार्मा कर रहे दो छात्रों की एक्सीडेंट में मौत. हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागूपुर पुल पर एक दर्दनाक हादसे में डीफार्मा कर रहे दो छात्रों की मौत हो गई है. दोनों छात्र बाइक से टूंडला लौट रहे थे तभी किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी. दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. इन्हें तत्काल एसएन इमरजेंसी भेजा गया जहां इनको मृत घोषित कर दिया गया. हादसा आज शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ. राज दष्यंत गौतम पुत्र राजेश गौतम और अक्षय कुमार गौतम पुत्र जय किशोर टूंडला के गांव देओ खेड़ा के रहने वाले थे. दोनों आगरा से डीफार्मा कर रहे थे. दोनों युवक आगरा से बाइक द्वारा टूंडला की ओर जा रहे थे. पुलिस के अनुसार एत्मादपुर के भागूपुरा पुल पर बाइक एक्सीडेंट की सूचना मिली. बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल थे. घारयलों को तत्काल इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी भेजा गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.