आगरालीक्स…आगरा में बड़ा बदलाव. 1 जून से हाथरस—अलीगढ़ रूट पर जाने वाली बसें आईएसबीटी न आएंगी और न जाएंगी. फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस स्टेशन से ही यहां के लिए बसें होंगी संचालित
आगरा के परिवहन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 जून से परिवान निगम की हाथरस और अलीगढ़ रूट को जाने वाली सभी बसों को टेढ़ी बगिया स्थित फाउंड्री नगर सैटेलाइट बस स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा. इस रूट पर जाने वाली बसें अब न तो आईएसबीटी आएंगी और ही आईएसबीटी से जाएंगी. ऐसे में अगर आपको हाथरस या अलीगढ़, बुलंदशहर आदि जाना है तो आपको टेढ़ी बगिया जाना होगा और वहीं से बसें मिलेंगी. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इसकी सूचना जारी करते हुए कहा है कि 01 जून 2026 से परिवहन निगम की, हाथरस, अलीगढ़ की ओर जाने-आने वाले समस्त मार्गो की बसें फाउण्ड्री नगर, सैटेलाइट बस स्टेशन टेढ़ी बगिया से संचालित होंगी, इन मार्गो की बसें आईएसबीटी न आयेंगी, न जायेंगी. समस्त चालकों/परिचालकों को निर्देशित किया जाता है कि हाथरस, अलीगढ़ मार्गो की ओर आने-जाने वाली बसों को फाउण्ड्री नगर, सैटेलाइट बस स्टेशन से ही आवागमन सुनिश्चित करें. आईएसबीटी बस लेकर न आयें और न जायें, उल्लघंन करने पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी. साथ ही जनमानस से भी अपील है कि इस मार्ग की बसें पकड़ने के लिए फाउण्ड्री नगर सैटेलाइट बस स्टेशन टेढ़ी बगिया ही पहुँचे.