आगरालीक्स …Agra News: आगरा में महिलाएं वर्कप्लेस और निजी जिंदगी में कैसे सामंजस बिठाएं,आगरा मीनोपॉज सोसाइटी की अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. सीमा सिंह ने दिए टिप्स।
महिलाओं के सामने चुनौती बढ़ती जा रही हैं, उन्हें वर्कप्लेस के साथ ही निजी जिंदगी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए जरूरी है कि वर्कप्लेस और निजी जिंदगी में स्वस्थ्य तालमेल रखा जाए। इंडियन मीनोपॉज सोसाइटी आफ इंडिया की आगरा मीनोपॉज सोसाइटी द्वारा शनिवार शाम को होटल फेयरफील्ड बाई मेरिएट में आयोजित अधिष्ठाता समारोह में नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ ही वर्क लाइफ बैलेंस पर गोष्ठी आयोजित की गई।
आगरा मीनोपॉज सोसाइटी के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. सीमा सिंह (2026—27) ने आगरा मीनोपॉज सोसाइटी द्वारा मीनोपॉज के बाद आने वाली समस्याएं और उसे लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं जिम्मेदारी से काम करती हैं इसलिए वर्क प्लेस पर भी उनकी जिम्मेदारी अधिक रहती है। साथ ही निजी जिंदगी में उन्हें पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहें। मीनोपॉज में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं इससे मानसिक और शारीरिक दोनों की समस्याएं आती हैं। इन्हें दूर किया जा सकता है और खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं। वर्क लाइफ बैलेंस पर डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने हर उम्र में आने वाली समस्याएं और वर्क प्लेस के साथ निजी जिंदगी की समस्याओं पर चर्चा की। इसके समाधान भी बताए। चर्चा में चेयरपर्सन डॉ. संतोष सिंघल, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. सविता त्यागी, डॉ. सुधा बंसल और डॉ. शिखा सिंह रहीं। डॉ. संगीता चतुर्वेदी ने स्वागत किया।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजना महेश , सचिव केया पाराशर जैन ने अपने सोसाइटी की रिपोर्ट पेश की। डॉ रजनी पचौरी , डॉ मुकेश चंद्रा, डॉ अलका सारस्वत के साथ ही डॉ संध्या अग्रवाल ने शुभकामनाओं के लिए रिकॉर्डिंग मैसेज भेजा।
(प्रेसिडेंट एओजीएस) डॉ अनिता भारद्वाज डॉ भारती,डॉ अमनप्रिया, डॉ गार्गी, डॉ निधि दीक्षित, डॉ मीनल डॉ अर्चना सिंघल डॉ योगेश सिंघल डॉ सुभाषिणी गुप्ता डॉ माला यादव डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. तोषी डॉ गायत्री गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
कार्यकारिणी की सचिव डॉ नीलम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आगरा मीनोपॉज सोसाइटी की कार्यकारणी
अध्यक्ष-डॉ. सीमा सिंह
सचिव-डॉ नीलम सिंह
कोषाध्यक्ष-डॉ गायत्री गुप्ता