आगरालीक्स…आगरा में फूलों के रथ में बिराजे श्रीमथुराधीश जी महाराज. प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में पुरुषोत्तम मास के दौरान हुआ रथयात्रा का आयोजन, श्रीहरि के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
आज सुगंधित पुष्पों के रथ पर बिराजे श्रीठाकुर मथुराधीश जी। सारथी बने गिरिराज जी महाराज। श्रीहरि के प्रिय पुरुषोत्तम मास में मनोरथ आयोजन के तहत आज यमुना किनारा स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पान का जोड़ा, बूंदी और हरी मूंग का विशेष भोग लगाया गया। भजन कीर्तन में भक्तों ने श्रद्धा भक्ति के साथ लिया।प्रातःकाल मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान से भगवान की आरती कर रथयात्रा का शुभारंभ किया गया। रथ को आकर्षक बेला व मोगरा के पुष्पों से सजाया गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय भजनों ने वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। हर तरफ भगवान जगन्नाथ और राधा-कृष्ण के जयकारे गूंज रहे थे। भगवान के दर्शन पाने को हर भक्त ललायित था। मंदिर में इस भक्तिमय वातावरण का नन्द भक्तों ने देर रात तक लिया। संध्या आरती में सैकड़ों की संख्या में स्रद्धालू मौजूद रहे। आरती मंदिर के महन्त नन्दन श्रोत्रिय ने सम्पन्न कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रज खंडेलवाल, सत्यवती देवी, पवन कुमार गुप्ता, विभा वार्ष्णेय, जुगल श्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।