मथुरालीक्स…पत्नी की आखिरी इच्छा थी जोड़े से परिक्रमा देने की, वही कर रहा हूं…..ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा से भावुक तस्वीर. स्वर्गवासी पत्नी की तस्वीर संग परिक्रमा लगा रहा पति
पुरुषोत्तम मास का महीना चल रहा है और ब्रज में इस समय चौरासी कोस की परिक्रमा लग रही है. इस परिक्रमा को देने के लिए हजारों लोग पैदल चल रहे हैं. लेकिन कुछ परिक्रमार्थी ऐसे भी हैं जिनकी अपनी एक कहानी है. एक महिला अपनी सास को सिर पर बिठाकर परिक्रमा दे रही है तो वहीं अब एक ऐसे व्यक्ति् की तस्वीर सामने आई है जो कि भावुक करने वाली है. अपनी पत्नी की आखिरी इच्छा को पूरी करने के लिए पति उसकी तस्वीर के साथ ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा दे रहे हैं. छह महीने पहले हुई पत्नी की मौतछटीकरा के गांव कोटा में मोहन श्याम रहते हैं. इनकी पत्नी हरदेवी ब्रज चौरासी कोस की 8 बार परिक्रमा दे चुकी थीं. आखिरी बार उन्होेंने पति मोहन सिंह से ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा जोड़े के साथ देने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन 16 नवंबर 2025 को पत्नी हरदेवी की हार्ट अटैक से मौत् हो गई. ऐसे में मोहन सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी की आखिरी इच्छा अधूरी न रह जाए इसलिए वह स्वर्गवासी पत्नी का फोटो लेकर ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा कर रहे हैं.