आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि यात्रा एक महाअभियान…आगरा में गविष्ठि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा के स्वागत के लिए हुई बैठक
परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की 81 दिवसीय गविष्ठि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा के आगरा उत्तर विधानसभा आगमन के संदर्भ में आयोजित स्वागत एवं समन्वय बैठक आज 1206, सेक्टर-7, आवास विकास कॉलोनी,सिकंदरा योजना,आगरा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मदन मोहन शर्मा ने की। बैठक का संचालन नकुल सारस्वत एवं गब्बर राजपूत द्वारा किया गया।बैठक में यात्रा के स्वागत, जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार,गो-रक्षा जागरण तथा क्षेत्रीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से लंकेश दीपक सारस्वत,निक्की भगत, संजय यादव,कुलदीप यादव,गब्बर राजपूत, कपिल टंडन,अरुण श्रीवास्तव सहित अनेक गो-सेवक,धर्मप्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर कहा कि डॉ.मदन मोहन शर्मा ने कहा कि—गौ माता भारतीय संस्कृति,कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला हैं।जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा संचालित गविष्ठि यात्रा केवल गो-रक्षा का अभियान नहीं,बल्कि समाज में नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना जगाने का एक महाअभियान है।हम सभी का दायित्व है कि इस जनजागरण यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सक्रिय योगदान दें। आगरा जनपद के नागरिक,शिक्षक, अभिभावक,युवा एवं सामाजिक संगठन इस ऐतिहासिक अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करेंगे।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने गविष्ठि यात्रा के भव्य स्वागत तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को यात्रा के उद्देश्यों से जोड़ने का निर्णय भी लिया गया।