आगरालीक्स…आगरा में 9 जून को सर्किट हाउस में महिलाओें की समस्याएं सुनेंगी राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह.
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डा. बबीता चौहान 9 जून को सुबह 11 बजे नवीन सर्किट हाउस सभागार में महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग, कौशल विकास विभाग परिवहन विभाग, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक तथा जनपद में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की पुलिस आयुक्त अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा बैठक/महिला जनसुनवाई की जायेगी। महिला जनसुनवाई में अपने अपने विभाग की सूचनायें लेकर संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे तथा प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। मा0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा दिनांक 9 जून को सुबह 11 बजे जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एंव पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलानें के लिये महिला जनसुनवाई की जाएगी।